फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah accused BJP stuck in way of PAGD candidates

उमर अब्दुल्ला का आरोपः पीएजीडी उम्मीदवारों की राह में रोड़े अटका रही भाजपा

Fri, 04 Dec 2020 04:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Dec 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
Omar Abdullah accused BJP stuck in way of PAGD candidates
उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में कश्मीर घाटी के सेंट्रल जोन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वर्तमान राजनीतिक स्थिति की समग्र समीक्षा के अलावा प्रतिभागियों ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष डॉ.फारूक अब्दुल्ला के प्रयासों के लिए उनका समर्थन दोहराया।

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली पीएजीडी को जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है, उसे देख पीएजीडी की लीडरशिप काफी उत्साहित है।
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों के इस समर्थन को देख सत्तारूढ़ भाजपा पीएजीडी उम्मीदवारों की राह में कई रोड़े अटका रही है। इसका एक उदाहरण है रोजाना जारी की जा रही रोशनी घोटाले की सूची। उमर ने कहा कि सरकार की ओर से रोशनी स्कीम को लेकर एक झूठी धारणा पेश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed