मोदी के पाक दौरे पर उमर ने पीडीपी पर कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अचानक पाकिस्तान के दौरे पर जम्मू एंड कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने रियासत में बीजेपी की सहयोगी पार्टी पीडीपी पर तंज भी कसा है।
मोदी की पाकिस्तान जाने की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तीन ट्वीट किए। पहले टवीट में जहां उन्होंने लिखा कि अब उन्हें जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से उस दावे का इंतजार है, जिसमें सरकार कहेगी कि आज लाहौर जाने के लिए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने पीएम मोदी पर दबाव डाला था।
पाक से बातचीत सराहनीय कदम
अब्दुल्ला ने तुरंत एक और टवीट किया और लिखा कि पाकिस्तान से दोबारा बातचीत शुरू होना सराहनीय कदम है, जिसका स्वागत किया जाता है, लेकिन भव्यता के साथ ही निरंतरता की भी जरूरत है।
तीसरे टवीट में उमर अब्दुल्ला ने लिखा कि भारत पाक संबंध झटको और निरंतरता नहीं होने से खराब हुए हैं, आशा है इस बार दो प्रधानमंत्री इसे सुधारेंगे।
25 दिसंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्मदिन है। इसी के साथ 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जन्मदिन है, जिनको भी उमर ने बधाई दी।