DGP की बेटी ने कार से बुजुर्ग को उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की सुबह करीब सात बजे एक शीर्ष पुलिस अधिकारी की बेटी ने अपनी कार से कुचल कर एक वृद्ध की जान ले ली। मृतक सुबह घूमने के लिए निकले थे इसी बीच अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। मृतक इंद्रजीत रजपुरा के रहने वाले थे, जो कि हेल्थ डिपार्टमेंट से रिटायर्ड थे।
बताया जा रही है कि पुलिस अधिकारी की बेटी बलविंदर चौक से सरवाल की तरफ जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद इंद्रजीत को जम्मू मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इंदजीत के पुत्र शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
हादसे के बाद पुलिस ने कार सवार युवती को हिरासत में ले लिया। मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेटी से जुड़ा होने के कारण पुलिस काफी देर तक इसे छुपाने का प्रयास करती रही लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर
गाड़ी एक युवती चला रही थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा होते देख मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे पहले की कार सवार युवती फरार हो पाती लोगों ने उसे रोक लिया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच पड़ताल के दौरान जैसे ही पुलिस को पता चला युवती एक अति वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पुत्री है, पुलिस बैकफुट पर आ गई।
आरोपी युवती को हिरासत में लिया गया
पुलिस कार सहित युवती को थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में लीपापोती का प्रयास शुरू कर दिया। दूसरी ओर हादसे की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
पीड़ित पक्ष की तरफ से दबाव पड़ने के बाद पक्का डंगा थाने में युवती के खिलाफ धारा 279, 304 के तहत केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।