फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   old man died in car accident

DGP की बेटी ने कार से बुजुर्ग को उड़ाया

Thu, 25 Sep 2014 08:57 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
old man died in car accident

गुरुवार की सुबह करीब सात बजे एक शीर्ष पुलिस अधिकारी की बेटी ने अपनी कार से कुचल कर एक वृद्ध की जान ले ली। मृतक सुबह घूमने के लिए निकले थे इसी बीच अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। मृतक इंद्रजीत रजपुरा के रहने वाले थे, जो कि हेल्थ डिपार्टमेंट से रिटायर्ड थे।

विज्ञापन


बताया जा रही है कि पुलिस अधिकारी की बेटी बलविंदर चौक से सरवाल की तरफ जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद इंद्रजीत को जम्मू मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इंदजीत के पुत्र शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस ने कार सवार युवती को हिरासत में ले लिया। मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेटी से जुड़ा होने के कारण पुलिस काफी देर तक इसे छुपाने का प्रयास करती रही लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्‍कर

old man died in car accident
वाकया सुबह सात बजे का है जब अधिवक्‍ता विकाश शर्मा के पिता इंद्रजीत सुबह घर से घूमने के लिए निकले थे। वह सड़क पर फुटपाथ के सहारे-सहारे टहल रहे थे इसी बीच पीछे से आई एक तेज रफ्तार मारुति एसएक्स फोर कार ने उन्हें रौंद डाला।

गाड़ी एक युवती चला रही थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा होते देख मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे पहले की कार सवार युवती फरार हो पाती लोगों ने उसे रोक लिया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच पड़ताल के दौरान जैसे ही पुलिस को पता चला युवती एक अति वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पुत्री है, पुलिस बैकफुट पर आ गई।

आरोपी युवती को हिरासत में लिया गया

old man died in car accident

पुलिस कार सहित युवती को थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में लीपापोती का प्रयास शुरू कर ‌दिया। दूसरी ओर हादसे की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

पीड‌़‌ित पक्ष की तरफ से दबाव पड़ने के बाद पक्का डंगा थाने में युवती के ख‌िलाफ धारा 279, 304 के तहत केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed