फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   old bus stand, bad condition

Jammu News: पुराने बस स्टैंड में समस्याओं की यात्रा, नालियां ओवरफ्लो, टाइलें उखड़ीं, बेंच टूटे, कचरा बिखरा

विज्ञापन
old bus stand, bad condition
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जहां परियोजनाओं पर काम चल रहा है, वहीं पुराना बस स्टैंड समस्याओं से घिरा है। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन साल से हालात सुधर नहीं पा रहे। समस्याओं की बात करें तो नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। टाइलें उखड़ चुकी हैं। इतना ही नहीं, बैंच टूटे हैं। इस कारण सवारियों को बैठने तक दिक्कत आ रही है। बस स्टैंड की पहली मंजिल में गंदगी का आलम है। कचरा सीढ़ियों में बिखरा पड़ा है। लंबे समय से सफाई नहीं हो रही। यहां पर एसआरटीसी सहित अन्य विभागों के कार्यालय भी हैं।
दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं। बस स्टैंड के रखरखाव करने का जिम्मा जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) का है। इसके बावजूद सुविधाएं न के बराबर हैं। दुकानदारों से लेकर यात्री दुविधा में हैं। सड़क के हालात ऐसे हैं कि तारकोल उखड़ चुका है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर रहा है, जिससे हादसे भी होते रहते हैं। खास बात यह है कि नए बस स्टैंड से आने वाली बसें पुराने बस स्टैंड में रुकती हैं। यहां से सवारियां स्थानीय और लंबे रूटों के लिए बसें लेती हैं मगर सुविधाओं के अभाव में लोगों का सफर मुश्किल हो रहा है। स्थिति इतनी नाजुक हो चुकी है कि बारिश में बस स्टैंड की छत से रिसाव होता है। ऐसे में फर्श पर पानी एकत्रित हो जाता है। कई बार दुकानदार मरम्मत की मांग कर चुके हैं, पर कहीं भी सुनवाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

कई साल से मरम्मत नहीं हो पाई
बस स्टैंड एसोसिएशन के महासचिव राजन गुप्ता के अनुसार कई साल से मरम्मत नहीं हो पाई। इस कारण यात्री और दुकानदार परेशान हैं। जेडीए को सुविधाएं देनी चाहिए। संदीप सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के बाहर सड़क से तारकोल उखड़ गया है। अभी तक काम नहीं हो पाया। बारिश के दौरान काफी परेशानी पेश आती है। मदन लाल ने कहा- प्रथम मंजिल में कचरा बिखरा रहता है। सफाई रूटीन में नहीं होती। इसके अलावा ग्राउंड फ्लोर में भी हाल बदहाल है। शशि कुमार ने बताया कि नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। बारिश में गंदगी बस स्टैंड में आती है। जेडीए को तुरंत दिक्कतों से छुटकाना दिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस स्टैंड का दौरा कर दुकानदारों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मसले को उच्च अधिकारियों के समक्ष भी रखा जाएगा।
- पंकज सिंह, इंचार्ज प्रशासनिक बस स्टैंड, जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed