{"_id":"63e78bc0e7e3ebab5a0b84c4","slug":"old-age-penssionpargwal-akhnoor-news-c-10-1-44591-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पेंशन के लिए बुजुर्ग हा रहे दरबदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पेंशन के लिए बुजुर्ग हा रहे दरबदर
विज्ञापन
परगवाल। समाज कल्याण विभाग मौजूदा समय अलग-अलग श्रेणी में पेंशन लेने वाले लोगों का सत्यापन कर रहा है। इनमें पेंशन धारकों को सत्यापन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें डोमिसाइल, बैंक पास बुक, प्रथम क्लास मजिस्ट्रेट का हलफनामा, आधार कार्ड, प्रमाणपत्र और डाॅक्टरी जांच शामिल है। इसके विपरीत सीमा क्षेत्र परगवाल में रहने वाले अलग-अलग श्रेणियों के पेंशन धारक जानकारी नहीं होने के अभाव में ठोकरें खानी पड़ रही है।
इनमें ज्यादातर बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष हैं। इन पेंशन धारकों ने सरकार से आदेश में थोड़ी राहत देने की मांग की है। उनका कहना कि डाॅक्टरों की जांच जो अखनूर अस्पताल में की जा रही है, वह जांच परगवाल के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में की जाए, क्योंकि वह अखनूर पहुंचने में असमर्थ हैं। 80 वर्षीय रामादेवी ने कहा कि वह बड़ी मुश्किल से परगवाल पहुंच पाई हैं। यहां आने पर उन्हें पता चला है कि अब उसे डाॅक्टरों की जांच के लिए अखनूर पहुंचना है, लेकिन ज्यादा उम्र होने के कारण वह डाॅक्टरी की जांच के लिए अखनूर जाने में असमर्थ हैं, जिस कारण वह काफी परेशान हैं। करीब 75 वर्षीय रोली देवी का कहना था कि वह और उसका बेटा जो दिमागी रूप से ठीक नहीं है। पेंशन भोगी है। वह डाॅक्टरी जांच के लिए अखनूर नहीं पहुंच पाएगी। उनका यह भी कहना था कि सरकार को जो भी जांच करनी है, उसके लिए वह तैयार हैं, लेकिन जो भी जांच होनी है, वह परगवाल में ही की जाए। ऐसे ही बहुत सारे पेंशन भोगी जानकारी नहीं होने के अभाव में दुकानों पर जानकारी मांगते देखे जा सकते हैं। वहीं क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से ओल्ड एज पेंशन भोगियों को क्षेत्र में ही सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।