फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   oktray post, rireat ceremony

Jammu News: ऑक्ट्राय पोस्ट पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को भोले के भक्तों का इंतजार

Wed, 05 Jul 2023 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 05 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
oktray post, rireat ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। श्री अमरनाथ यात्रा को शुरू हुए चार दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑक्ट्राय पोस्ट पर हर रविवार को होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को भक्तों का इंतजार है। इस बीच लोगों का मानना है कि यात्रा बढ़ने के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने पयर्टकों को बार्डर तक पहुंचाने के पर्यटन विभाग के प्रयासों की सराहना की, लेकिन कम सुविधाएं होने पर रोष भी जताया है। साथ ही इस दिशा में कदम उठाने की अपील की है।
इन दिनों बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए भक्तजन पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक आरएस पुरा में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित ऑक्ट्राय पोस्ट को उनका इंतजार है। शनिवार व रविवार शाम को रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए इन दिनों काफी कम संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण चौधरी सरवन ने बताया कि यात्रा में बढ़ोतरी होने पर यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। रोजाना रिट्रीट सेरेमनी नहीं होती है, लेकिन इसके बावजूद पर्यटक बार्डर का भ्रमण करते हैं। यहां पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएस पुरा से सुचेतगढ तक सड़क के दोहरीकरण का कार्य काफी धीमी गति चल रहा है, जिसका असर पर्यटन पर भी पड़ रहा है। शनिवार व रविवार को काफी संख्या में जम्मू सहित आसपास के लोग रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचते हैं। लेकिन यात्रा के दौरान पर्यटकों का इंतजार है।
- स्वर्ण लाल भगत, पूर्व सरपंच, सुचेतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed