{"_id":"ff51ee7f08aae8a1b084e33eef9da923","slug":"oil-tanker-ablaze-driver-dies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल टैंकर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल टैंकर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर
ब्यूरो/अमर उजाला, अनंतनाग
Updated Sun, 15 Mar 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को खड़े एक तेल टैंकर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे चालक की जलकर मौत हो गई। घटना अनंतनाग जिले के खन्नाबल की है। राजमार्ग पर खडे एक तेल टैंकर में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। आग टैंकर के अगले हिस्से से शुरू हुई और देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
कुछ ही समय में टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इसमें सवार चालक की आग में जलकर मौत हो गई। लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पलिस की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान राजमार्ग पर दोनों ओर से गाड़ियों को रोक दिया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, यह टैंकर जम्मू से आया था। जिस समय इसमें आग लगी उस समय टैंकर हाईवे पर रुका था और चालक इसमें सोया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। टैंकर चालक की पहचान जम्मू संभाग के झझरकोटली के रहने वाले हंसराज के तौर पर हुई है। टैंकर में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन