फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   OGW module busted in Hajin Bandipora two arrested

जम्मू-कश्मीरः लश्कर और हिजबुल के दो मॉड्यूल का पर्दाफाश, आतंकियों के पांच मददगार गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2020 02:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
OGW module busted in Hajin Bandipora two arrested
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला

कश्मीर घाटी में आतंकियों के मददगारों पर पुलिस और सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें लश्कर और हिजबुल के दो मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। जिसमें आंतकियों के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। बांदीपोरा के हाजिन इलाके से लश्कर के दो और बडगाम में हिजबुल के तीन मददगार पकड़े गए हैं। बांदीपोरा में पकड़े गए आतंकियों के मददगारों से कई आपत्तिजनक वस्तुएं व सामग्री बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में आतंकियों के दो मददगार देखे गए हैं। आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने दोनों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने हाजिन इलाके से दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह दोनों आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करते थे।  
विज्ञापन


पकड़े गए आतंकियों के मददगारों में इरफान अजीज भट पुत्र अब अजीज भट, जोकि सय्यद मोहल्ला हाजिन का रहना वाला है। वह वकालत की पढ़ाई कर रहा है। वहीं दूसरा मददगार मोहम्मद आसिफ पारे है यह भी हाजिन इलाके का रहना वाला है। इन दोनों के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed