{"_id":"82d35f5990dc3cd1b89eb876007c07ec","slug":"of-the-international-film-festival-in-srinagar-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आफ कश्मीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आफ कश्मीर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 24 Aug 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में एक सप्ताह तक चले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आफ कश्मीर का शनिवार को समापन हो गया। समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ फिल्मों को इनामों से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में नेशनल कांफ्रेंसस्नियर नेता नासिर असलम वानी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तनवीर सादिक के अलावा कई अन्य हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
चौथे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आफ कश्मीर 2014 में जार्डन के फड़ी जॉर्ज द्वारा बनाई गई फिल्म वेन मोनालिसा स्माईलड को बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड दिया गया। दूसरे स्थान पर टर्की के सेल्मा कोकसाल द्वारा बनाई गई फिल्म स्प्रिंग इस रेबेलियस रही।
विज्ञापन
भारतीय निर्माता दयालन मोहन ग्रे द्वारा बनाई गई अंग्रेजी फिल्म फायर इन द ब्लड को बेस्ट डाक्यूमेंट्री का अवार्ड मिला, जबकि दूसरे स्थान पर रूही दीक्षित और जिबा भगवागर द्वारा बनाई स्कैटर्ड डोर्स एंड कनेक्टेड विंडोज रही। इसके अलावा कश्मीरी फीचर फिल्म कुलुफ और डोगरी फीचर फिल्म गीटियां को सराहना का प्रमाणपत्र मिला।
विज्ञापन
श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आफ कश्मीर का आयोजन एक्सपेरिमेंटल मूविंग इमेजिज़ एंड थिएटर एसोसिएशन द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया था। इस फिल्म फेस्टिवल में सीरिया, रूस, अर्मेनिया, नीदरलैंड, ईरान, पुर्तगाल, जर्मनी, फ्रांस, कजाकिस्तान, कोरिया, कनाडा, सर्बिया, इटली, पोलैंड, टर्की, जॉर्डन और भारत में प्रोडूयूस की गई 10 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं की 44 फिल्में दिखाई गईं।