फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ODOP fair

Jammu News: ओडीओपी मेले से खुले स्थानीय उत्पादों के नए रास्ते

विज्ञापन
ODOP fair
- उपमुख्यमंत्री ने किया मेले का उद्घाटन, कारीगरों और उद्यमियों को मिला सीधा मंच
विज्ञापन


- 20 जिलों के उत्पाद, 25 राज्यों के खरीदार, मार्च में कश्मीर में अगला आयोजन





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। शहर के कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को ओडीओपी मेले का उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने उद्घाटन किया। यह मेला जम्मू-कश्मीर व्यापार संवर्धन संगठन (जेकेटीपीओ) की ओर से एक जिला एक उत्पाद और जिले निर्यात केंद्र पहल के तहत आयोजित किया गया है। मेले का मकसद प्रदेश के हर जिले के खास उत्पादों को देश के बड़े बाजारों से जोड़ना है।





उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीओपी पहल से स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को मजबूत मंच मिल रहा है। इससे जमीनी स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों की आजीविका को नई दिशा मिलेगी। जेकेटीपीओ के प्रबंध निदेशक सुदर्शन कुमार ने बताया कि इस मेले को खरीदार और विक्रेता के बीच सीधा संपर्क बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि जिले के उत्पादों की ब्रांड पहचान बने और लंबे समय के व्यापारिक रिश्ते कायम हों। ओडीओपी खरीदार-विक्रेता बैठक का आयोजन मार्च 2026 में कश्मीर क्षेत्र में प्रस्तावित है, जिससे पूरे जम्मू-कश्मीर के उत्पादकों को और अधिक बाजार से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन






मेले में 20 जिलों के लिए विशेष स्टाल लगाए गए हैं, जहां ओडीओपी और जिले निर्यात केंद्र के तहत चिन्हित उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 25 खरीदार शामिल हुए हैं, जिससे स्थानीय उत्पादकों को सीधे व्यापार के अवसर मिल रहे हैं। आम लोगों के लिए अलग से बिक्री क्षेत्र भी बनाया गया है, जहां वे सीधे उत्पाद खरीद सकते हैं। इसके साथ ही निर्यात और सरकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय उत्पादकों को बाजार की जानकारी और निर्यात की तैयारी में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed