फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Nyoma airbase

Jammu News: अक्तूबर में पूरा होगा न्योमा एयरबेस का काम, बढ़ेगी वायुसेना ताकत

विज्ञापन
Nyoma airbase
-एलएसी से 50 किमी दूर 13,700 फीट की ऊंचाई पर है एयरबेस
विज्ञापन

-वायुसेना चीन के साथ ही पाकिस्तान पर भी रख सकेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के न्योमा में बन रहा सामरिक रूप से अति महत्वपूर्ण लड़ाकू एयरबेस इसी साल अक्तूबर में पूरा हो जाएगा। इससे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर राष्ट्रीय सुरक्षा और कनेक्टिविटी बढ़ेगी। सैन्य बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और वायुसेना की ताकत बढ़ेगी।
चीन सीमा के पास स्थित यह एयरबेस भारत को एलएसी पर बढ़त देगा। 2.7 किलोमीटर लंबे रनवे का निर्माण पूरा होने से वायुसेना चीन के साथ ही पाकिस्तान पर भी नजर रख सकेगी। यह एयरबेस एलएसी से 50 किमी दूर करीब 13,700 फीट की ऊंचाई पर है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और वायुसेना के नेतृत्व में इसका परियोजना पर काम अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

इस एयरबेस से पूर्वी लद्दाख के उप क्षेत्र उत्तर में हवाई संचालन और रसद पहुंचाना आसान होगा। बमरोधी हैंगर और उन्नत सुविधाओं के साथ राफेल और सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान आसानी से उड़ान भर सकेंगे। लेह और थोईस एयरबेस की तुलना में विश्वसनीय संचालन होगा। वायुसेना 2020 के गलवां संघर्ष के दौरान सी-130जे, एएन-32 और अपाचे हेलिकॉप्टरों के लिए न्योमा के एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड का इस्तेमाल कर चुकी है। कर्नल पोनुंग डोमिंग के नेतृत्व में परियोजना न्योमा को प्रमुख कमांड-एंड-कंट्रोल केंद्र बनाएगी। इससे ड्रोन व हमलावर हेलिकॉप्टरों को सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के आक्रामक सैन्य निर्माण का सीधा जवाब
रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह पूर्वी लद्दाख में भारत की वायु शक्ति को बढ़ाएगा। गलवां संघर्ष के बाद से चीन के साथ चल रहे तनाव से यह चिह्नित क्षेत्र है। लेह की तुलना में न्योमा की समतल घाटी और अधिक स्थिर मौसम लड़ाकू और परिवहन विमानों का परिचालन आसान होगा। ये बुनियादी ढांचा एलएसी पर चीन के आक्रामक सैन्य निर्माण का सीधा जवाब है। एजेंसी
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed