{"_id":"609d0ee6c31a9a5ad5481a30","slug":"number-of-passengers-and-flights-decrease-at-jammu-airport-in-last-week-of-april-and-first-week-of-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब तक नहीं चलेंगी ये आठ ट्रेनें, एयरपोर्ट पर भी घटने लगी यात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कब तक नहीं चलेंगी ये आठ ट्रेनें, एयरपोर्ट पर भी घटने लगी यात्रियों की संख्या
Thu, 13 May 2021 05:05 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 13 May 2021 05:05 PM IST
सार
अप्रैल के अंतिम और मई के पहले सप्ताह में जम्मू एयरपोर्ट पर भी यात्रियों और फ्लाइट की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। जम्मू एयरपोर्ट पर रनवे का काम पूरा होने के बाद प्रतिदिन 32 फ्लाइट उड़ानें संचालित हो रही हैं। औसतन 3500 के करीब पैैसेंजर सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण और यात्रियों के कम रुझान को देखते हुए रेलवे ने जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशन तक आने वाली आठ ट्रेनों को रद्द किया है। मई के दूसरे सप्ताह से इन ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों वंदे भारत, हेमकुंड एक्सप्रेस, योग नगरी ऋषिकेश-कटड़ा, दुरंतो, नई दिल्ली-कटड़ा, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अहमदाबाद, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अंबेडकर नगर को और जम्मू-हजूर साहिब नांदेड शामिल हैं।
विज्ञापन
बनिहाल-बारामुला के बीच सात जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को 16 अप्रैल तक रद्द रखा गया है। ट्रेनें रद्द होने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। ट्रेनों के रद्द होने से प्लेटफार्म वेंडर, कुलियों का काम सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आज मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का पर्व, मस्जिदों में पसरा हुआ है सन्नाटा
यह भी पढ़ें- ये जम्मू-कश्मीर पुलिस है: कर्फ्यू में खिलौने बेच रहा था बच्चा, इसके बाद एसएसपी ने जो किया...