फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Number of candidates reduced by 39% this year in j&k election

इस बार प्रत्याशियों की संख्या 37 फीसदी घटी

Sun, 21 Dec 2014 08:50 PM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
Number of candidates reduced by 39% this year in j&k election

रियासत में भले ही मतदान का प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 37 फीसदी घटी है। 2008 में हुए 87 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,344 प्रत्याशी मैदान में किस्मत आजमाने उतरे थे, लेकिन इस बार यह संख्या चार अंकों से घटकर तीन अंकों (837) तक पहुंच गई।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनावी अखाड़े में उतरने वाले लोग भी अब बढ़ते खर्चों से कतराने लगे हैं। 2008 चुनाव में कुल 513 आजाद उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।
विज्ञापन


इस बार यह संख्या 46 फीसदी घटकर मात्र 276 रह गई। पिछले चुनाव में कुल प्रत्याशियों में से 36 फीसदी आजाद थे, लेकिन उनमें से मात्र चार प्रत्याशी सफल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री अमरनाथ भूमि आंदोलन के बाद वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली कांग्रेस-पीडीपी गठबंधन सरकार हार गई थी। इससे रियासत की राजनीति धार्मिक और क्षेत्रीय आधार पर बंट गई थी।

चुनाव से पहले रियासत में 60 लोगों की मौत हुई। इनमें ज्यादातर मृतक घाटी के होने के कारण मतदान कम होने की आशंका थी, लेकिन तमाम अटकलों को धत्ता बताते हुए मतदान में भारी इजाफा हुआ।

कल होगी चुनाव नतीजों की घोषणा

Number of candidates reduced by 39% this year in j&k election

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2014 के मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतगणना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 23 दिसंबर को होने वाली मतगणना के नतीजों पर कुल 837 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला का कहना है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में 87 विधानसभा सीटों पर 837 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इनमें 814 पुरुष उम्मीदवार और 23 महिला उम्मीदवार शामिल थी।

अब नतीजे 23 दिसंबर को मतगणना के बाद घोषित कर दिए जाएंगे। जिला स्तर पर आने वाली विधानसभा सीटों की मतगणना होगी और ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम तैयार किए गए हैं।

उधर सियासी दलों को तो चुनाव नतीजों का इंतजार है ही उम्मीदवारों को नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। रियासत जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 44 सीटें हासिल करना जरूरी है।

94 मतगणना हालों में खुलेगा 837 का भाग्य

Number of candidates reduced by 39% this year in j&k election

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2014 के आखिरी और सबसे अहम पड़ाव मतगणना और चुनाव नतीजों के ऐलान के लिए आयोग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रियासत के विभिन्न जिलों में 94 मतगणना हालों में कुल 87 विधानसभा सीटों और चुनाव लड़े 837 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कड़े सुरक्षा प्रबंधों में मतगणना का प्रबंध किया गया है। मतगणना के दौरान हालों में अधिकृत अधिकारियों, सियासी दलों के उम्मीदवारों और मतगणना स्टाफ के बिना किसी को जाने की अनुमति नहीं होगी।

मतगणना हालों में हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। मतगणना केंद्रों से दूर ही सियासी दलों के कार्यकर्ता और समर्थक रहे, इसका भी प्रबंध किया गया है।

जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला का कहना है कि मतगणना प्रबंधों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। रियासत भर में कुल 28 स्थानों पर 94 हालों में मतगणना होगी।

हर विधानसभा क्षेत्र के लिए हालों में अलग टेबल होंगे। टेबलों की संख्या आठ से लेकर अधिकतम 14 तक होगी। भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुसार मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed