फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Number of active cases of corona reached 716 in Jammu Kashmir, serious patients reached government hospitals

जम्मू-कश्मीर: कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 716 पहुंचा, सरकारी अस्पतालों में गंभीर मरीजों का पहुंचना जारी

Sun, 16 Apr 2023 12:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी कोविड संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Number of active cases of corona reached 716 in Jammu Kashmir, serious patients reached government hospitals
जम्मू में कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जिला जम्मू में कोरोना के सर्वाधिक संक्रमित मामलों का मिलना जारी है। प्रदेश में एक यात्री समेत 85 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें सबसे अधिक जम्मू से 28 मामले हैं। इसी जिले में प्रदेश में सर्वाधिक 216 सक्रिय मामले हैं। अस्पतालों में भी गंभीर मरीजों की भर्ती हो रही है।

विज्ञापन


राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी कोविड संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 716 पहुंच गया है। जम्मू में शनिवार को सिर्फ सात ही मरीज रिकवर हुए। प्रदेश के सभी बीस जिले कोविड से प्रभावित हैं।
विज्ञापन


उधमपुर में 5, डोडा, पुंछ और रियासी में 1-1 मामले मिले हैं। श्रीनगर में 9, बारामुला में 6, बड़गाम में 4, पुलवामा में 8, अनंतनाग में 13, बांदीपोरा में 8 और कुलगाम में 1 संक्रमित मामला मिला है। प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों में 102 पीड़ितों को होम सर्विलांस पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 3262 कोविड परीक्षण किए गए। प्रदेश में कोविड परीक्षण बढ़ाने के साथ संक्रमित मामलों में इजाफा हुआ है। फिलहाल एयरपोर्ट और जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के कोविड परीक्षण शुरू नहीं किए गए हैं। साइकाइटरी अस्पताल जम्मू में रेपिड और आरटीपीसीआर कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed