{"_id":"42d631411351edb83aa0669020fc07a0","slug":"nsui-signature-camoaing-for-saperate-aiims-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSUI ने मांगा जम्मू के लिए अगल एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NSUI ने मांगा जम्मू के लिए अगल एम्स
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 17 Apr 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभाग के लिए अलग से एम्स की मांग को लेकर एनएसयूआई ने शुक्रवार को जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर काफी संख्या में कैंपस के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेकर अपनी सहमति जतायी।
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान की अध्यक्षता कर रहे राज्य प्रधान नीरज कुंदन ने कहा कि हम कश्मीर संभाग में एम्स बनाये जाने के विरोध में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि दोनों संभागों के लिए अलग अलग एम्स का निर्माण होना चाहिए ताकि दोनों संभागों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
कुंदन ने कहा कि संभाग के लोगों ने राज्य के हित के बारे में कुछ करने के लिए भाजपा को वोट देकर भाजपा सरकार का निर्माण किया था लेकिन भाजपा संभाग के लोगों की मांगों को पूरा न करके उन्हें बेवकूफ बना रही है। इस मौके पर अजय कुमार, अवज्योत सिंह, साहिल सिंह, नितिन बख्शी, सहदेव जंबाल, आयुश शर्मा, अवनीश शर्मा और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन