{"_id":"5c9d41e5bdec22140f076386","slug":"nsui-activists-protest-against-prime-minister-narendra-modi-visit-to-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम दौरे का विरोध, कई जगह लिखा, 'चौकीदार चोर है' और 'मोदी गो बैक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम दौरे का विरोध, कई जगह लिखा, 'चौकीदार चोर है' और 'मोदी गो बैक'
Fri, 29 Mar 2019 03:21 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Mar 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
पीएम दौरा का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अखनूर (जम्मू) दौरे का गुरुवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। डुम्मी में बाइपास रोड पर रैली स्थल के समीप, एमएएम कालेज जम्मू के गेट के बाहर और अन्य स्थानों पर ‘चौकीदार चोर है’, ‘गो बैक मोदी’ के नारे लिखकर प्रदर्शन किया गया।
वक्ताओं ने मोदी पर पांच साल में युवाओं से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि मोदी ने युवाओं को ढाई करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया गया।
उन्होंने देश के 15 अमीर लोगों की चौकीदारी की। ऐसे लोगों का ऋण माफ किया गया। जबकि विद्यार्थियों का ऋण माफ नहीं किया गया। एसआरओ 202 पर भाजपा खामोश रही।
विज्ञापन
यूपीए 2 सरकार में उड़ान और प्रधानमंत्री विशेष योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के युवाओं को अधिक राहत दी गई थी, लेकिन इस सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया।

देश में बेरोजगारी ने रिकार्ड तोड़ा है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी अंकुश भटनागर व प्रदेशाध्यक्ष रफीक खान ने मोदी सरकार पर झूठे वादे करने के आरोप लगाए, जिन संस्थानों के पास ढांचा तक नहीं था उन्हें वित्तीय लाभ दिया गया।
देश की जनता के खातों में 15 लाख रुपये डालने के झूठे सपने दिखाए गए। युवाओं के हित को नजरअंदाज कर अपने चहेतों को लाभ दिया गया। प्रदर्शन में कई विद्यार्थी भी शामिल रहे।
देश की जनता के खातों में 15 लाख रुपये डालने के झूठे सपने दिखाए गए। युवाओं के हित को नजरअंदाज कर अपने चहेतों को लाभ दिया गया। प्रदर्शन में कई विद्यार्थी भी शामिल रहे।