{"_id":"85ef597839345aad02289bb9b71e75e8","slug":"now-the-pdp-casts-a-spell-on-women-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब पीडीपी ने महिलाओं पर डाले डोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीडीपी ने महिलाओं पर डाले डोरे
Updated Thu, 07 Aug 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उनकी पार्टी उन मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाने की तरफ अधिक ध्यान देगी, जिससे महिलाएं अधिक प्रभावित रहती हैं। वह बुधवार को पुलवामा जिले की पंपोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कई जनसभाओं में बोल रही थी।
विज्ञापन
उनका कहना था कि राज्य के विकास के साथ-साथ महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
पेयजल, विशेष स्वास्थ्य सेवाएं तथा महिला शिक्षा की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यह सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण उन्हें बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
Trending Videos
राज्य का समुचित विकास रहेगा प्राथमिकता
उनका कहना था कि अगर उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलता है तो वह इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगी। राज्य का विकास पार्टी की प्राथमिकता होगी।