फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now students can take admission in 10th direct after 8th class

वाह! अब आठवीं के बाद कर सकते हैं सीधे दसवीं

Sat, 31 Oct 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Sat, 31 Oct 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
now students can take admission in 10th direct after 8th class

आठवीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ने या आठवीं पास के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वालों को सीधे दसवीं कक्षा में प्रवेश का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन अनोखी पहल करने की तैयारी में है। इसके लिए अलग से स्कूलों में स्टडी सेंटर बनाए गए हैं।

राज्य में 38 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। इसके लिए आवेदन भरने की अंतिम तारीख 14 नवंबर है और फार्म फीस के जेकेएसओएस के सेंटर में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर स्टेट ओपन स्कूल (जेकेएसओएस) के तहत यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत भरी होगी। आठवीं पास बेरोजगार, विकलांग या सरकारी नौकरी कर रहा कर्मचारी प्रमोशन के लिए इस प्रक्रिया से दसवीं में प्रवेश ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदनकर्ता की आयु 14 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और वह आठवीं पास हो। चिह्नित सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्टडी सेंटर बनाए गए हैं।

इन स्टडी सेंटर की पूरी जानकारी जम्मू कश्मीर बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद है। इन स्टडी सेंटर में 30 कांटेक्ट क्लासेस चलाई जाएंगी। आवेदनकर्ताओं के लिए 2730 रुपये फीस रखी गई है।

आवेदन भरने वाले को जेकेएसओएस के नाम से ड्राफ्ट बनाकर फार्म जमा करवाना होगा। इसके लिए पाठ्यक्रम भी अलग से उपलब्ध करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed