फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now SRTC will run like private transport

अब निजी ट्रांसपोर्ट की तरह चलेगी एसआरटीसी

Sun, 27 Dec 2015 12:50 AM IST
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
now SRTC will run like private transport

राज्य परिवहन निगम अब निजी ट्रांसपोर्ट की तरह ही अपनी बसों का परिचालन करेगा, ताकि बसों में यात्रियों की कमी को दूर किया जा सके। निगम प्रबंधन सीजन देखकर किराए में बढ़ोतरी और कटौती करेगा, जैसे निजी ट्रांसपोर्टर करते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, निगम की बसों का एक तय किराया है, जबकि निजी ट्रांसपोर्टर किराए में कटौती और बढ़ोतरी कर लेते हैं। इसकी वजह से सरकारी बसों को छोड़ कर निजी बसों में यात्री चले जाते हैं। सरकारी बसों में यात्रियों की संख्या कम होने का यह एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन


निगम के जनरल मैनेजर (ऑपरेशन) मुश्ताक अहमद का कहना है कि जहां से भी एसआरटीसी की बसें चलती हैं, वहां पर निजी बसों का वर्चस्व है। वह लोग अपनी बसों का किराया कम कर देते हैं। अब बस को तो तय समय पर निकलना है, इसलिए कम यात्रियों को लेकर भी निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग की लापरवाही

now SRTC will run like private transport

निगम की इस हालत के लिए परिवहन विभाग और पुलिस भी जिम्मेदार है। जीएम मुश्ताक अहमद का कहना है कि एसआरटीसी की बसों के लिए कोई निर्धारित जगह नहीं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कटड़ा पर हमारा कोई स्टैंड नहीं।

एसआरटीसी की बसों को जगह ही नहीं मिलती। निजी ट्रांसपोर्टर पुलिस के साथ मिलीभगत कर उनकी बसों को चलने ही नहीं देते। परिवहन आयुक्त और पुलिस प्रशासन को कई बार इसे लेकर शिकायत की गई। मंत्री और अधिकारी चाहते हैं कि यह मिलीभगत खत्म हो, लेकिन जमीनी स्तर पर यह सिस्टम लागू नहीं हो पा रहा।

जानकारी के अनुसार कटड़ा, रेलवे स्टेशन जम्मू, बस स्टैंड जम्मू से ही एसआरटीसी की बसें राज्य और बाहर चलती हैं। इस समय कटड़ा के लिए 40 बसें, इंटरस्टेट 20 बसें, राज्य के भीतर 25 बसें चलती हैं।

निगम की करीब 90 बसें हर रोज 50 फेरे लगा रही हैं। हर एक फेरे में निगम को 60-70 फीसदी यात्री ही लेकर चलना पड़ रहा है। निगम मुश्किल से वाहन का खर्च ही निकाल पा रहा है, जबकि वाहन खराब होने पर अतिरिक्त पैसा खर्च होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed