{"_id":"b82dfb60a03bebe72c931b7d734d7035","slug":"now-public-admin-in-11th-class-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारहवीं में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन नया विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारहवीं में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन नया विषय
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने जम्मू एवं कश्मीर संभाग में 11वीं कक्षा में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन नाम का नया विषय शुरू किया है। इस विषय को कामर्स और ह्यूमिनिटी स्ट्रीम में रखा गया है। यह विषय वैकल्पिक है। विद्यार्थी इसे इच्छानुसार चुन सकेंगे। इस विषय को वर्ष 2016 में कश्मीर और 2017 में जम्मू संभाग में 12वीं कक्षा में भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
11वीं कक्षा में इस विषय को कश्मीर संभाग में शैक्षणिक सत्र अक्तूबर-नवंबर 2015 से शामिल किया जाएगा, जबकि जम्मू संभाग में मई-जून 2016 से शामिल किया जाएगा। हालांकि, जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों में यह कश्मीर संभाग के साथ अक्तूबर-नवंबर 2015 में ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन