{"_id":"683a123b65b4c4b24518cf5a29c52a54","slug":"now-planetarium-in-jammu-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत के सैलानियों को मिलेगा ये खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत के सैलानियों को मिलेगा ये खास तोहफा
अनिल पाठक/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 11 Aug 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में आने वाले सैलानियों को नक्षत्रालय देखने का तोहफा मिलेगा। शीतकालीन राजधानी जम्मू स्थित कला केंद्र में नक्षत्रालय का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में तकरीबन 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नक्षत्रालय की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि इस साल अंत तक इसे मंजूरी मिल जाएगी। नक्षत्रालय का हालांकि अभी ब्लू प्रिंट तैयार नहीं किया जा सका है। तकनीकी विशेषज्ञों समेत अन्य जानकारों के सहयोग से ब्लू प्रिंट की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि मंजूरी के बाद निर्माण कार्य तुरंत शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि हिमाचल तथा पंजाब में भी अब तक नक्षत्रालय नहीं है। ऐसे में यहां नक्षत्रालय (प्लेनेटेरियम) बनने से रियासत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन कारोबार के लिहाज से भी यह महत्वपूर्ण है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी यह देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नक्षत्रालय की डीपीआर तैयार करने में करीब पंद्रह लाख की लागत आ सकती है। डीपीआर तैयार करने को फिलहाल विशेषज्ञ की कमी महसूस की जा रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
पर्यटन विभाग निदेशक जम्मू सौजन्य शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से केंद्र सरकार के पास जम्मू में 45 करोड़ की लागत से नक्षत्रालय निर्माण करने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसकी मंजूरी इसी वर्ष के अंत तक मिलने की संभावना है।