फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now planetarium in jammu soon

रियासत के सैलानियों को मिलेगा ये खास तोहफा

Mon, 11 Aug 2014 02:56 PM IST
अनिल पाठक/अमर उजाला, उधमपुर
अनिल पाठक/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 11 Aug 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
now planetarium in jammu soon

रियासत में आने वाले सैलानियों को नक्षत्रालय देखने का तोहफा मिलेगा। शीतकालीन राजधानी जम्मू स्थित कला केंद्र में नक्षत्रालय का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में तकरीबन 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नक्षत्रालय की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


उम्मीद है कि इस साल अंत तक इसे मंजूरी मिल जाएगी। नक्षत्रालय का हालांकि अभी ब्लू प्रिंट तैयार नहीं किया जा सका है। तकनीकी विशेषज्ञों समेत अन्य जानकारों के सहयोग से ब्लू प्रिंट की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि मंजूरी के बाद निर्माण कार्य तुरंत शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि हिमाचल तथा पंजाब में भी अब तक नक्षत्रालय नहीं है। ऐसे में यहां नक्षत्रालय (प्लेनेटेरियम) बनने से रियासत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन कारोबार के लिहाज से भी यह महत्वपूर्ण है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी यह देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नक्षत्रालय की डीपीआर तैयार करने में करीब पंद्रह लाख की लागत आ सकती है। डीपीआर तैयार करने को फिलहाल विशेषज्ञ की कमी महसूस की जा रही है।


क्या कहते हैं अधिकारी

पर्यटन विभाग निदेशक जम्मू सौजन्य शर्मा ने बताया कि  विभाग की ओर से केंद्र सरकार के पास जम्मू में 45 करोड़ की लागत से नक्षत्रालय निर्माण करने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसकी मंजूरी इसी वर्ष के अंत तक मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed