फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   now people should go back to homes

पलायन कर कैंपों में बैठे लोग घरों को वापिस जाएं

Mon, 20 Oct 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 20 Oct 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
now people should go back to homes

पाकिस्तान की गोलीबारी से अजीज आए लोगों के लिए बनाए गए राहत कैंप में से पलायन कर आए लोगों को घर वापिस भेजने के लिए प्रशासन की ओर से कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर दोमाना हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए राहत कैंप में रह रहे लोगों को सूचित करने के लिए एसडीएम नार्थ प्यूष सिंगला ने कैंप का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार नार्थ भी मौजूद थे।

विज्ञापन


वहीं कैंप में रहने बाली अधिकतर महिलाओं ने दिवाली के बाद अपने घरों को लौटने की बात कही। दोमाना हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए कैंप में कानाचक्क सीमा क्षेत्र के लल्याल, सुई, आदि क्षेत्रों से बहुत से लोग इन दिनों सरकार द्वारा स्थापित कैंप में बैठे हैं। सोमवार को एसडीएम नार्थ प्यूष सिंगला ने कैंप का दौरा कर कैंप में रह रहे लोगों को घर वापिसी की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कानाचक्क क्षेत्र में सीमा पर इन दिनों शांति है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग वहां पर अपने घरों में रह कर खेत खलिहानों की देख रेख कर रहे हैं। इस लिए कैंप में बैठे लोगों को भी अब अपने घरों को लौट जाना चाहिए। जिस से स्कूल में कक्षाएं भी चलाई जा सकें। वहीं कैंप में मौजूद कुछ महिलाओं का कहना था कि दिपावली तक उन्हें कैंप में रहने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद वह खुद घरों को लौट जाएंगे। गौरतलब है कि मढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए कैंप में से सभी लोग चार दिन पहले ही घरों को लौट गए हैं। जबकि दोमाना में अभी भी बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed