{"_id":"62f346de1be3bd27a815ea92","slug":"now-passengers-will-be-able-to-book-berths-in-moving-train-railways-handed-over-tablets-to-four-tte-of-garib-r","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: अब चलती ट्रेन में यात्री बुक कर पाएंगे बर्थ, रेलवे ने गरीब रथ ट्रेन के चार टीटीई को सौंपे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: अब चलती ट्रेन में यात्री बुक कर पाएंगे बर्थ, रेलवे ने गरीब रथ ट्रेन के चार टीटीई को सौंपे टैबलेट
Wed, 10 Aug 2022 11:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:19 AM IST
सार
टीटीई को टैबलेट की तर्ज पर हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) दिए जा रहे हैं। इससे टीटीई टिकट की जांच करने के साथ खाली पड़ी सीटों की जानकारी भी अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
Train
- फोटो : Istock
विस्तार
अब टिकट कंफर्म नहीं होने के झंझट से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्री अब चलती ट्रेन में बर्थ बुक करने के साथ ही सीट की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसी कड़ी में जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ ट्रेन के सभी चार टीटीई को टैबलेट सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम को और प्रभावी बनाने के लिए रेलवे की ओर से टीटीई को टैबलेट की तर्ज पर हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) दिए जा रहे हैं। इससे टीटीई टिकट की जांच करने के साथ खाली पड़ी सीटों की जानकारी भी अपलोड करेंगे। इसका फायदा अगले स्टेशन पर मौजूद या ट्रेन में सफर कर यात्री को मिलेगा जो करंट बुकिंग काउंटर से टिकट ले सकेगा। इस पहल से टिकट जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता आने के साथ ही बिना कंफर्म सीट के यात्रा कर रहे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को जम्मू से रवाना हुई जम्मू-काठगोदाम गरीब रथ ट्रेन के सभी चार टीटीई को जम्मू रेलवे स्टेशन के निदेशक उचित सिंघला ने यह टैबलेट सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि अब टीटीई ट्रेन में हाईटेक रूप से यात्री टिकट की जांच करे सकेंगे। टैबलेट पर ही ऑनलाइन चार्ट उपलब्ध होगा। सभी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
टैबलेट के माध्यम से ये मिलेंगी सुविधाएं
टीटीई ट्रेन में सफर करने वाले और खाली पड़ी सीटों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करेगा। इसके बाद यह जानकारी तुरंत करंट बुकिंग काउंटर में उपलब्ध होगी, जिससे अगले स्टेशन पर बुकिंग के लिए यात्री को सुविधा मिलेगी। टीटीई को आवंटित ट्रेन और कोचेज की भी ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। रिकॉर्ड सेव रहेगा। नई व्यवस्था के लागू होने से 10 साल तक चार्ट के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।