अब पाकिस्तानी कुत्तों ने एलओसी पर मचाया आतंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती गांवों में आए दिन गोलाबारी कर पाकिस्तान मुसीबतें तो बढ़ा ही रहा है, लेकिन अब पड़ोसी देश के कुत्ते भी ग्रामीणों के लिए आतंक का पर्याय बन गए हैं।
परगवाल टापू में इन दिनों कुत्तों ने दहशत फैला रखी है। सरहद पार कर पाकिस्तान के कुत्ते इस क्षेत्र में आकर हमलावर हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इन कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
हालात यहां तक हैं कि इन कुत्तों के डर से लोग सुबह और देर शाम को घरों से बाहर खेतों तक जाने से भी कतरा रहे हैं। सोमवार को ही कुत्ते के काटने से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पहले उप जिला अस्पताल अखनूर और फिर जीएमसी ले जाना पड़ा।
कुत्तों ने कई को किया घायल, एक की मौत
छन्नी परगवाल का रहने वाला बचन घर से सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गया था, जहां कुत्ते ने उसे काट लिया। खेत पर कई कुत्ते थे। अन्य लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे कुत्तों के चुंगल से छुड़ाया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया।
स्थानीय निवासी गारी राम, मंगा राम, अशोक कुमार, संजय सिंह आदि का कहना था कि इन दिनों क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। इनके आतंक के चलते लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।
लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि एक महीना पहले ब्राह्मणा के कोठे में एक बुजुर्ग महिला की पागल कुत्ते के काटने से मौत हो गई थी। पिछले तीन महीनों में 50 के करीब पशु इन कुत्तों का शिकार बने हैं।