फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now online will be heard in courts as well

ऑनलाइन के साथ अब अदालतों में भी होगी सुनवाई

विज्ञापन
Now online will be heard in courts as well
जम्मू। हाईकोर्ट में अब वर्चुअल मोड के साथ-साथ प्रत्यक्ष रूप से भी सुनवाई होगी। लोग अदालतों में अपने कामकाज कराने के लिए जा सकेंगे। हालांकि, सरकार की ओर से एसओपी के तहत जरूरी चीजों का ध्यान देने को कहा गया है। सरकार के कोविड-19 को लेकर जारी आदेशों के तहत चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने मंगलवार को यह आदेश दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की सहमति से मामलों की सुनवाई प्रत्यक्ष रूप से होगी। हालांकि, जिन मामलों की वर्चुअल सुनवाई होगी, उसके लिए पहले से ही बताना होगा। रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल फिजिकल सुनवाई वाले मामलों की पहचान करेंगे और इन मामलों को सुनवाई के लिए एक दिन पहले ही सूचीबद्ध किया जाएगा। यदि कोई वकील अपने केस को लेकर कोर्ट पहुंचता है तो उसको अपने हाजिर होने के लिए लिखित में देना होगा और अपने केस की जानकारी भी देनी होगी। यह जानकारी केस के सुनवाई से दो दिन पहले रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को देनी होगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को यह भी कहा गया है कि वह मुख्य गेट पर लोगों और वकीलों के आने जाने के लिए जरूरी बंदोबस्त करेंगे। इसमें सिक्योरिटी इंचार्ज को उन मामलों की जानकारी देनी होगी, जिनकी जिस दिन भौतिक सुनवाई होगी। कोर्ट आने वालों को मास्क पहनना जरूरी होगा, सोशल डिस्टेंस का ध्यान भी रखना होगा। जिला अदालतों के बारे निर्देश दिया कि जिला और सत्र न्यायाधीशों में आभासी सुनवाई के अलावा शामिल तात्कालिकता को ध्यान में रखा जा सकता है, जिसमें शामिल पक्षों के लिए सीधा वकील प्रत्यक्ष रूप से पेश होने के लिए अपनी सहमति देते हैं। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed