{"_id":"227f3855ee87fea16d6a741f436e591b","slug":"now-listen-municipal-complaint-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन शिकायतें सुनेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन शिकायतें सुनेगा नगर निगम
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवीजनल कमिश्नर डा. पवन कोतवाल ने मंगलवार को नगर निगम टाउन हाल के कार्यालय में वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया। इसे गूगल के प्ले स्टोर में जाकर मोबाइल पर अपलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायतें मिलने के बाद संबंधित अधिकारी के बाद इसे भेजा जाएगा और प्रत्येक संबंधित समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत होगा।
विज्ञापन
शिकायत को वेबसाइट, मोबाइल एप में रजिस्टर किया जा सकता है। शिकायत की लोकेशन और सारी स्थिति संबंधित अधिकारी के पास पहुंच सकेगी।
यही नहीं, कोई भी व्यक्ति आरटीआई भी एप्लीकेशन के माध्यम से डाल सकता है। ई-पेमेंट के जरिये आरटीआई की फीस भी अदा की जा सकती है। आनलाइन के माध्यम से पहली अपील रजिस्ट्रार के पास जाएगी।
विज्ञापन
अगर वह उससे संतुष्ट नहीं होगा, फिर यही आरटीआई पीआईओ को दोबारा से भेजी जाएगी। फीस अदा करने की सुविधा भी ई-पेमेंट में रखी गई है, जो कि मोबाइल एप के जरिये की जा सकती है।
सैनिटेशन चार्जेज, बिल्डिंग परमीशन, फीस और किराया आदि बहुत सारी सेवाएं आनलाइन ले सकते हैं। रेहड़ी, व्यापार और किसी भी प्रकार की एनओसी आदि वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकती है।
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त मंदीप कौर, जेसीए आरएस जम्वाल, हेल्थ अफसर डा. मोहम्मद सलीम खान और डा. जफर इकबाल भी उपस्थित थे।