फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now Kashmiri Pandits will not get sugar in ration, people said government gave gift of Diwali

अब कश्मीरी पंडितों को नहीं मिलेगी राशन की चीनी, लोगों का तंज- सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया

Sat, 26 Oct 2019 01:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Oct 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
Now Kashmiri Pandits will not get sugar in ration, people said government gave gift of Diwali
चीनी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर राहत संगठन की ओर से कश्मीरी पंडितों को राशन के तहत मिलने वाली चीनी बंद कर दी गई है। कश्मीरी पंडितों को विस्थापन राहत के साथ-साथ निशुल्क राशन की सुविधा भी सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जाती थी। इसके तहत उन्हें हर महीने नौ किलोग्राम चावल, दो किलोग्राम आटा और एक किलोग्राम चीनी दी जाती थी। 

विज्ञापन


लेकिन अब राहत संगठन द्वारा कश्मीरी पंडितों को दिए जाने वाले राशन के नियमों में बदलाव किया गया है। अब उन्हें राशन में चीनी नहीं दी जाएगी। इस पर जगती निवासी कश्मीरी पंडितों का कहना है कि चीनी बंद कर देना गलत है। यह सुविधा 1990 से दी जा रही थी और इसे आगे भी जारी रखा जाना चाहिए था।
विज्ञापन

 
वहीं इस संबंध में जगती के सुनील पंडित ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कश्मीरी पंडितों को दिवाली के तोहफे के रूप में दिया गया है। 

राहत संगठन के आयुक्त टीके भट्ट का कहना है कि यह सरकारी आदेश है कि राशन में दी जाने वाली चीनी बंद कर दी जाए। जितना भी स्टॉक था उसे वितरित किया जा चुका है और इस महीने से नियमों में हुए बदलावों को लागू कर दिया जाएगा और कश्मीरी पंडितों को मुफ्त राशन के रूप में चीनी नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed