{"_id":"64fa55afe317c4df70055af3","slug":"now-drones-will-deliver-goods-and-weapons-to-army-soldiers-deployed-on-inaccessible-peaks-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir : अब दुर्गम चोटियों पर तैनात सेना के जवानों तक सामान और हथियार पहुंचाएंगे ड्रोन, चल रहा है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir : अब दुर्गम चोटियों पर तैनात सेना के जवानों तक सामान और हथियार पहुंचाएंगे ड्रोन, चल रहा है काम
Fri, 08 Sep 2023 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Sep 2023 04:29 AM IST
सार
उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंदया सेनगुप्ता ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि ऐसे ड्रोन बनाने पर काम चल रहा है, जो अपने साथ अधिक से अधिक पेलोड करने की क्षमता रखते हों।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हजारों फुट की ऊंचाई पर तैनात सेना के जवानों को ड्रोन के जरिए जरूरी वस्तुओं की सप्लाई होगी। इसके लिए 40 से 50 किलो पेलोड क्षमता वाले ड्रोन बनाने पर रिसर्च चल रही है।
विज्ञापन
उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंदया सेनगुप्ता ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि ऐसे ड्रोन बनाने पर काम चल रहा है, जो अपने साथ अधिक से अधिक पेलोड करने की क्षमता रखते हों।
विज्ञापन
बताया कि हम चाहते है कि ऐसे ड्रोन हों, जो किसी भी मौसम और किसी भी जगह जरूरी और अधिक सामान लेकर जा सकें। देशभर में 50 कंपनियां सिर्फ ड्रोन बनाने पर ही काम कर रही हैं। आने वाले वक्त में हम देखेंगे कि ड्रोन तकनीक में हम विश्व में अलग मुकाम पर होंगे।
विज्ञापन