{"_id":"65ece086dd93f901510dd357","slug":"now-drains-in-the-city-will-be-cleaned-with-smart-drain-machines-jammu-news-c-10-jam1008-318897-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में अब स्मार्ट ड्रेन मशीनों से होगी नालियों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में अब स्मार्ट ड्रेन मशीनों से होगी नालियों की सफाई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में अब स्मार्ट ड्रेन मशीनों के जरिये नालियों की सफाई की जाएगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तीन मशीनें मिल चुकी हैं, जबकि और सात मशीनें अगले माह तक मिल जाएंगी। इनके जरिये सड़कों के किनारे बनी नालियों की सफाई करने में आसानी होगी। खास बात यह होगी कि कुछ ही घंटों में नालियां साफ हो जाएंगी। इसमें ज्यादा सफाई कर्मचारियों की जरूरत भी नहीं होगी।
तीस लाख की लागत से मशीनें मुहैया करवाई गई है। इन मशीनों से सफाई का काम अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इन ड्रेन मशीनों में खास बात यह है कि इसमें क्रेन सुविधा भी है। क्रेन के माध्यम से मलबा हटाया जाएगा। साथ ही मलबे को इसी वाहन में लिफ्ट भी कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में नालियों की समय पर सफाई न होने से बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति रहती है। हाल में हुई बारिश के दौरान कुछ सड़कों पर एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया था। कई मुख्य चौराहों पर भी जलभराव की स्थिति रही थी।
कोट
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तीन ड्रेन मशीनें मिली हैं। अभी सात ओर मिलनी हैं। इससे सड़कों के किनारे नालियों से मलबा हटाया जाएगा। कुछ ही घटों में नालियों की सफाई संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
- तलत महमूद खान, सीटीओ, नगर निगम