फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now doctors reach CMO office without permission

Jammu News: अब बिना अनुमति सीएमओ आफिस पहुंचे डॉक्टर

Thu, 14 Nov 2024 03:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 14 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Now doctors reach CMO office without permission
पिंडी कुदवाल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। पिंडी कुदवाल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तैनात डॉक्टर ज्ञानेश्वर शर्मा बुधवार को बीएमओ से बिना अनुमति लिए सीएमओ ऑफिस जम्मू पहुंच गए। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए बीएमओ बिश्नाह डॉक्टर घनश्याम सिंह ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
बीते दो सप्ताह में वेलनेस सेंटर से गैरहाजिर रहने के मामले में डॉक्टर ज्ञानेश्वर शर्मा के खिलाफ एक जांच कमेटी बनाई गई है, जबकि दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बुधवार को वेलनेस सेंटर से गैरहाजिर होने के बाद डॉक्टर ज्ञानेश्वर शर्मा ने सीएमओ दफ्तर से फोटो को जियो टैग कर बीएमओ को भेजा था। इसके बाद बीएमओ ने बिना अनुमति के सीएमओ ऑफिस जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीएमओ ने कारण बताओ नोटिस में साफ लिखा है कि फोटो को जियो टैग कर डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा ने सीएमओ ऑफिस में होने की पुष्टि की है, जबकि पहले से ही पूरे स्टाफ को स्टेशन छोड़कर बिना अनुमति के उच्च अधिकारियों से मिलने को लेकर नोटिस जारी किया गया है।इसके बावजूद अपनी ड्यूटी की उपेक्षा की है। इसे ड्यूटी में लापरवाही माना गया है। ड्यूटी में लापरवाही पर पहले से ही डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा के खिलाफ जांच चल रही है। दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा से अगले दो दिन में जवाब भी मांगा गया है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्यूटी में लापरवाही पर किया गया है नोटिस जारी
फोटो जियो टैग करने से उनके सीएमओ दफ्तर में होने की पुष्टि की गई है। इसके चलते वेलनेस सेंटर में उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई है।ड्यूटी में लापरवाही के चलते बीएमओ की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
- प्रेमलाल, जेडएमओ, पीएचसी अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed