फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now all focus is on three seats of Kashmir, list of PDP star campaigners rejected in Anantnag

LS Elections : अब सारा फोकस कश्मीर की तीन सीटों पर, अनंतनाग में पीडीपी स्टार प्रचारकों की सूची नामंजूर

Thu, 02 May 2024 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 05:03 AM IST
सार

यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें भाजपा के अलावा नेकां, पीडीपी, अपनी पार्टी, पीपुल्स कांफ्रेंस व डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर है। 2019 में हुए चुनाव में जम्मू -कश्मीर की पांच सीटों में तीन पर नेकां और दो पर भाजपा का कब्जा रहा है। यह सीटें दोबारा हासिल करना इन पार्टियों के लिए चुनौती है।

विज्ञापन
Now all focus is on three seats of Kashmir, list of PDP star campaigners rejected in Anantnag
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर चुनाव होना है... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में देश दुनिया की निगाहें जम्मू-कश्मीर पर टिकीं हुई हैं। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें भाजपा के अलावा नेकां, पीडीपी, अपनी पार्टी, पीपुल्स कांफ्रेंस व डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर है। 2019 में हुए चुनाव में जम्मू -कश्मीर की पांच सीटों में तीन पर नेकां और दो पर भाजपा का कब्जा रहा है। यह सीटें दोबारा हासिल करना इन पार्टियों के लिए चुनौती है।

विज्ञापन


जम्मू में दो सीटों का चुनाव हो चुका है और सारा फोकस कश्मीर की तीन सीटों पर है। इस बीच पता चला है कि तीसरे चरण के चुनाव यानी अनंतनाग-राजोरी में पीडीपी के पास कोई स्टार प्रचारक नहीं है। हालांकि, पार्टी की ओर से 16 स्टार प्रचारकों की सूची आयोग को सौंपी गई थी, लेकिन नियमों के फेर में इन्हें अनुमति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


चुनाव कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पीडीपी के स्टार प्रचारकों को मंजूरी नहीं दी गई है। कारण यह है कि पार्टी की ओर से निर्धारित समय अवधि के बाद स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई। नियम है कि अधिसूचना जारी होने के सात दिन के भीतर स्टार प्रचारकों की सूची अनुमति के लिए चुनाव आयोग को भेजी जानी चाहिए। अनंतनाग-राजोरी सीट के लिए तीसरे चरण की अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की गई, लेकिन पार्टी की ओर से महबूबा मुफ्ती समेत 16 स्टार प्रचारकों की सूची 20 अप्रैल को चुनाव आयोग को भेजी गई। नियमों के फेर में चुनाव आयोग की ओर से इस सूची को अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में चुनाव कार्यालय से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तय नियमों के तहत सूची आयोग के समक्ष नहीं भेजी गई। इस वजह से स्टार प्रचारकों की सूची को मंजूरी नहीं दी गई है। यह केवल अनंतनाग-राजोरी सीट के लिए प्रभावी होगा।

चुनाव कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चुनाव टलने के बाद भी स्टार प्रचारकों की सूची को मंजूरी दे पाना संभव नहीं है। इस बाबत आयोग की ओर से रिपोर्ट भी मांगी गई है। आयोग की ओर से यह जानकारी हासिल की गई कि इस बारे में अद्यतन क्या स्थिति है।


ये हैं स्टार प्रचारक
महबूबा मुफ्ती (अध्यक्ष), मोहम्मद सरताज मदनी (चेयरमैन, संसदीय बोर्ड), अब्दुल रहमान वीरी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), हाजी अब्दुल हमीद चौधरी (उपाध्यक्ष), मो. रशीद कुरैशी (चुनाव प्रभारी अनंतनाग-राजोरी), गुलाम नबी लोन हंजूरा (महासचिव), डॉ. महबूब बेग (महासचिव), अमरीक सिंह रीन (महासचिव), नईम अख्तर (पूर्व मंत्री), अगा सैय्यद मोहसिन (वरिष्ठ नेता), मास्टर तसद्दुक हुसैन (वरिष्ठ नेता), एडवोकेट मारूद खान (वरिष्ठ नेता), सैय्यद सुहैल बुखारी (मुख्य प्रवक्ता), खुर्शीद इकबाल शाह (अतिरिक्त महासचिव), रफीक अहमद राथर (प्रवक्ता) व इल्तिजा मुफ्ती (मीडिया सलाहकार)।

आंकड़ों का आईना

  • कुल मतदाता 1830294
  • पुरुष 930379
  • महिला 899888
  • 18-19 साल 81189
  • दिव्यांग 17886
  • पोलिंग बूथ 2328
  • ग्रामीण 2113
  • शहरी 225
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed