फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Notification for Ist-phase of J-K polls to be issued tomorrow

कश्मीर चुनावों के पहले चरण की अधिसूचना कल होगी जारी

Mon, 27 Oct 2014 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 27 Oct 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
Notification for Ist-phase of J-K polls to be issued tomorrow

चुनावी प्रक्रिया को गति देते हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने का फैसला किया। आयोग ने 23 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणीय कार्यक्रम के तहत चुनाव करवाने की घोषणा की। मतदान 25 नवंबर के अलावा 2, 9, 14 और 20 दिसंबर को होगा।

जम्मू कश्मीर निर्वाचन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहले चरण के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी की जाएगी।

मतदान के पहले चरण के तहत 25 नवंबर को सात जिलों में फैले कुल 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। ये जिले हैं- बांदीपुरा, कश्मीर घाटी का गंदेरबल, करगिल, लद्दाख क्षेत्र का लेह, किश्तवाड़, डोडा और जम्मू क्षेत्र का रामबन।
विज्ञापन


नामांकन भरने की अंतिम तारीख 5 नवंबर है और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 नवंबर है। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। पहले चरण में जिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वे हैं- गुरेज, बांदीपुरा, सोनावाड़ी, कंगन, गंदेरबल, नोबरा, लेह, करगिल, ज़ंस्कार, किश्तवाड़, इंदरवाल, डोडा, भादेरवाह, रामबन और बनिहाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिसंबर को दूसरे चरण में जम्मू और कश्मीर क्षेत्रों की नौ-नौ विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें से सबसे ज्यादा छह सीटें उधमपुर में, बारामूला में पांच, अनंतनाग में चार और जम्मू में तीन सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed