सरकार ने नहीं दी फीस, कॉलेज ने निकाले छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ी रोड स्थित डीजे कालेज में कश्मीरी छात्रों से मारपीट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि तीन साल से फीस नहीं देने पर मैनेजमेंट ने 17 कश्मीरी स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने के निर्देश दिए हैं। मारपीट की सूचना महज अफवाह थी।
एसएचओ डालचंद ने बताया कि बुधवार शाम डीजे कालेज में कश्मीरी छात्रों से मारपीट की सूचना मिली थी। जांच में मामला फर्जी निकला।
कालेज प्रबंधन ने बताया कि कालेज में बीटेक तृतीय वर्ष के 17 कश्मीरी छात्रों ने तीन साल से कालेज और हॉस्टल फीस नहीं दी है। मैनेजमेंट ने उन स्टूडेंट्स को नोटिस दिए थे।
सरकार ने फीस देने से इनकार कर दिया
कालेज के प्रशासनिक अधिकारी डीडी कौशिक ने बताया कि कश्मीरी छात्रों को जम्मू-कश्मीर सरकार से फीस के रूप में स्कालरशिप मिलती है, इस वजह से पिछले तीन साल से कालेज फीस का इंतजार कर रहा था।
मगर पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर सरकार ने कालेज के 17 छात्रों की फीस देने से इनकार कर दिया है। स्टूडेंट्स के अभिभावकों को सूचित किया जा चुका है।
मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 17 स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था। इस संबंध में बृहस्पतिवार को कालेज के चेयरमैन और छात्रों के बीच बातचीत होगी।