फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   NOTE BAN WILL CEASE THE MONEY TEN THOUSAND CRORE

नोट बैन से आतंक के लिए आई 10 हजार करोड़ की हवाला राशि स्वाहा

Wed, 09 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 09 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
NOTE BAN WILL CEASE THE MONEY TEN THOUSAND CRORE
हवाला राशि पर शिकंजा - फोटो : Desk

आतंकवादग्रस्त जम्मू-कश्मीर में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बंद होने से हवाला राशि और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर्स प्रभावित हुए। पत्थर मारने वाले युवाओं के लिए भी हवाला के जरिये आई राशि स्वाह हो गई। अलगाववादियों के भी होश उड़ गए हैं।

विज्ञापन


घर में करोड़ाें रुपये दबाकर रखने वाले देशद्रोही लोगों के पास घर में रखी राशि को व्हाइट करने की दिक्कतें पैदा हो गई हैं। खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2015-2016 के आकलन के मुताबिक दस हजार करोड़ रुपये जम्मू कश्मीर में नकली नोट हवाला राशि, आतंकी फंडिंग और पत्थरबाजों के लिए सप्लाई हुए हैं। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में पांच सौ और एक हजार के रुपये बंद होने के कारण सबसे अधिक प्रभाव आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर पड़ा। 

पत्थरबाजों को दिहाड़ी देने के लिए होता था इस्तेमाल

NOTE BAN WILL CEASE THE MONEY TEN THOUSAND CRORE
kashmir - फोटो : PTI

पिछले कई साल से छदम् युद्ध झेल रहे जम्मू कश्मीर में नकली नोटों का चलन काफी है। इस आदेश से करोड़ों रुपये नकली नोट मार्केट से गायब हो गए। कश्मीर मेें भी सीमा पार से आतंकियों को फंडिंग के लिए करोड़ों रुपये भेजे गए हैं। ओवरग्राउंड वर्कर भी सक्रिय हैं, जो सीमा पार से आए रुपयों को आतंकियों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

इन ओवर ग्राउंड वर्करों के पास भी काफी रुपया है। वह भी स्वाह हो गए। हवाला राशि का भी चलन काफी रहा है। सूत्रों के अनुसार हवाला राशि का सबसे अधिक घाटी में चलन रहा है। इस राशि का उपयोग पत्थरबाजों को दिहाड़ी देने के  लिए उपयोग में लाया जाता रहा है।

इससे पहले आतंकी सरगनाओं के लिए भी हवाला राशि के जरिये रुपया दिया जाता रहा है। अब इस राशि को उपयोग करना भी बंद हो जाएगा। सबसे बड़ी चोट इसी क्षेत्र में पड़ी है। 

आतंकियों की फंडिग के लिए हवाला का हो रहा था इस्तेमाल

NOTE BAN WILL CEASE THE MONEY TEN THOUSAND CRORE
आतंकियों की फंडिग - फोटो : demo
सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटों पर लगे बैन को सारे देश में आर्थिक सुधार का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पर नोट बैन का फैसला जितना आर्थिक सुधार के लिहाज से बेहतर है उतना ही सुऱक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण भी। 

एक ओर जहां पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को फंडिग करने के लिए हवाला के रास्ते का इस्तेमाल हो रहा था वहीं कई बार आतंकियों को नकदी के रूप में काला धन और जाली करेंसी देने की बात सामने आ चुकी है। 

इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में सेना द्वारा जिन जिन आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है उनमें से कई में भारतीय मुद्राओं के मिलने की बात सामने आई थी।​
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed