फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Not only the poles, the entire police also knows the Jammu police

सिर्फ डंडे ही नहीं, पूरी बेलना भी जानती है जम्मू पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Not only the poles, the entire police also knows the Jammu police
Not only the poles, the entire police also knows the Jammu police - फोटो : AMAR UJALA
अजय मीनिया जम्मू। खाकी पहना एक कर्मी अपने हाथ  में बेलन लेकर आटा बेल रहा है। एक कर्मी कड़ाई में बेल की गई पूरी डाल रहा है और दूसरा हाथ में पौनी लेकर उसे पका रहा है। यह सीन कानाचक पुलिस स्टेशन का है। यहां पर पुलिस की ओर से गरीब लोगों के लिए खाना तैयार हो रहा है। लॉकडाउन में कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने मुर्गा बनाकर पीटा हो। या फिर पुलिस लाठियां चलाती नजर आई हो। लेकिन जम्मू पुलिस सिर्फ ठंडा चलाना ही नहीं जानती। अपने हाथ से लोगों को खाना बनाकर खिलाना भी जानती है। कानाचक पुलिस स्टेशन में कुछ ऐसा ही चल रहा है। यहां खाकी पहने कर्मी सामूहिक पकवान में श्रमिकों, गरीबों और मदजूरों के लिए खाना बना रहे हैं। सोमवार को कर्मियों ने आलू पूरी बनाकर लोगों को बांटी। 300 से अधिक लोगों के लिए खाना बनाया और फिर उसे पैक करके घर घर तक पहुंचाया। दोमाना पुलिस सब डिविजन के एसडीपीओ कौशीन कौल खुद खाना बांटते हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की ओर से ही खाना तैयार किया गया है। गांव ललयाल कैंप, गुड़ा सिंगु और बाबा तालाब में 300 लोगों के लिए खाना तैयार करके बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed