फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   not necessary to remove article 370 from state says yogendra yadav

'जेएंडके से अनुच्छेद 370 हटाना जरूरी नहीं'

Mon, 11 May 2015 09:52 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
not necessary to remove article 370 from state says yogendra yadav

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी से निष्कासित योगेंद्र यादव ने कहा कि एक साल में देश में कहीं कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। न ही देश में तेजी से विकास हुआ है और न ही भ्रष्टाचार कम हुआ है। काला धन भी देश लाने के वादे अभी तक कोरे ही निकले हैं। हालांकि केजरीवाल के मुद्दे पर यादव ज्यादातर खामोश ही रहे।

विज्ञापन


यादव ने रविवार को वैकल्पिक राजनीति की दशा और दिशा विषय पर स्वराज संवाद के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद जम्मू में पत्रकारों के समक्ष कुछ इस तरीके से अपनी बात रखी। यादव ने कहा कि भाजपा खासतौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े वादे एक साल के बाद कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण जैसे किसान विरोधी कानून बनाकर मौजूदा सरकार किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह देश नसीब से नहीं जन हित में नीतियां बनाने से चलेगा। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर पूछे गए सवाल में यादव ने कहा कि रियासत का विशेष दर्जा और अनुच्छेद 370 को बरकरार रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान निर्माताओं ने सोच समझकर ही रियासत को विशेष दर्जा दिया हुआ है।

कश्मीरी विस्थापितों के लिए अलग टाउनशिप ठीक नहीं

not necessary to remove article 370 from state says yogendra yadav

कश्मीर पंडित विस्थापितों की वापसी पर उन्होंने कहा कि विस्थापितों को विश्वास में लेकर ही इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम पर योगेंद्र यादव ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को विशेष अधिकार तो होने चाहिएं, लेकिन यह किसी कानून की शक्ल में नहीं होने चाहिएं।

हालांकि केजरीवाल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह किसी की आलोचना में यकीन नहीं रखते। अपने संगठन वैकल्पिक राजनीति की दशा और दिशा स्वराज संवाद पर योगेंद्र यादव ने कहा कि फिलहाल उनका संगठन गैर राजनीतिक है। देश में घूमकर वह देखेंगे कि संगठन को राजनीतिक बनाना है अथवा नहीं।

इससे पूर्व में उन्होंने स्वराज संवाद के सांबा में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर आईडी खजूरिया भी मौजूद रहे। योगेंद्र यादव ने कश्मीरी विस्थापितों के अलग टाउनशिप का विरोध करते हुए कहा है कि कश्मीर में इस तरह की अलग टाउनशिप संभव भी नहीं होगी और अगर बन भी जाती है तो इसमें रहने वाले लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाना भी संभव नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित विस्थापित परिस्थितियों से पीड़ित हैं और उन्हें विश्वास में लेकर ही कश्मीर घाटी में वापसी और पुनर्वास का काम होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed