{"_id":"ef7450dfb74f03440e46c4247b1eb4dd","slug":"norway-diplomat-meets-governor-vohra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवर्नर वोहरा से मिले नार्वे के राजदूत, ये हुई बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवर्नर वोहरा से मिले नार्वे के राजदूत, ये हुई बात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 13 May 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में नार्वे के राजदूत इविंद एस होमी श्रीनगर स्थित राजभवन पहुंचे और राज्यपाल एनएन वोहरा से भेंट की। इस दौरान इविंद ने जम्मू-कश्मीर में नार्वे-इंडिया पार्टनरशिप के तहत चल रही योजनाओं के अनुपालन पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने उन नए क्षेत्रों पर भी विचार किया, जहां आने वाले समय में योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
इंडो-यूरोपियन यूनियन राउंड टेबल (2001-08) के संस्थापक सह अध्यक्ष वोहरा ने दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, जो भारत की स्वतंत्रता के बाद ही शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने उन्हें रियासत में लंबे दौरे पर आने का आमंत्रण दिया, ताकि यहां निवेश की मौजूद उपयोगी संभावनाओं को देखें। इससे नार्वे के निवेशक पारस्परिक रूप से लाभप्रद परियोजनाओं में निवेश कर सकें।
विज्ञापन