{"_id":"58d777784f1c1be1421a2d5a","slug":"northern-command-reviews-security-at-line-of-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने जांची एलओसी की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने जांची एलओसी की सुरक्षा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 26 Mar 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात सेना के जवान
- फोटो : फाइल फोटो
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू ने शनिवार को कश्मीर घाटी में मौजूदा हालातों के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर जाकर सेना की आपरेशनल तथा अन्य तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन
जवानों से सतर्कता बरतते हुए घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों से मुलाकात के दौरान उन्होंने जवानों की सतर्कता तथा उच्च मनोबल की प्रशंसा की। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार उन्होंने एलओसी से सटे इलाकों का भी दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
सभी सुरक्षा एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के साथ निकट समन्वय बनाते हुए लगातार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने आम लोगों के हितों की सुरक्षा करते हुए कार्रवाई करने पर जोर दिया। दौरे में उनके साथ चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधु भी थे।
विज्ञापन