फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Northern Command Chief Lt Gen Upendra Dwivedi reached Kashmir, said – Reduction in terrorist incidents due to quick action of the army

कश्मीर पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख: सेना की त्वरित कार्रवाई से आतंकी घटनाओं में कमी, घुसपैठ रोकने के लिए हर हाल में उठाएंगे कदम 

Wed, 16 Feb 2022 01:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 01:26 PM IST
सार

सेना की उत्तरी कमान की जिम्मेदारी संभालने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहली बार कश्मीर दौरे पर हैं। वह बुधवार को चिनार कोर मुख्यालय पहुंचे और घाटी में चलाए जा रहे ऑपरेशनाें समेत सीमा सुरक्षा के बारे में भी जाना। 
 

विज्ञापन
Northern Command Chief Lt Gen Upendra Dwivedi reached Kashmir, said – Reduction in terrorist incidents due to quick action of the army
Northern Command Chief Upendra Dwivedi meeting other officers in Kashmir - फोटो : पीआरओ

विस्तार

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने घाटी के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उत्तरी कमान की बागडोर संभालने के बाद कश्मीर के पहले दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, चिनार कॉर्प के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने सेना के कमांडर को मौजूदा सुरक्षा स्थिति और प्रतिकूल स्थितियों से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि सेना के कमांडर उत्तरी कमान की बागडोर संभालने के बाद कश्मीर के पहले दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने चिनार कॉर्प के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को रोकने के प्रयासों की प्रशंसा की। सैन्य कमांडर ने भीतरी इलाकों के लिए बिना किसी क्षति के सटीकता से अभियान चलाने के लिए चिनार कॉर्प की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा पर मजबूत घुसपैठ रोधी ग्रिड की सराहना के साथ कमांडर ने भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच संघर्ष विराम समझौते का पालन करने के लिए सख्त नियंत्रण की भी प्रशंसा की। दोनों देशों के बीच 25 फरवरी 2022 को संघर्ष विराम का एक वर्ष पूरा होगा। 


पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने सीआरपीएफ के उन 40 जवानों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा को लेथपोरा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में जान गंवाई थी। उन्होंने नागरिक समाज के कई सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षा बलों की सभी एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के बीच तालमेल की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed