{"_id":"5d51abf78ebc3e6cac6486c3","slug":"northern-army-commander-lt-gen-ranbir-singh-toured-the-kashmir-valley-to-review-the-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर बल, उत्तरी कमान प्रमुख ने कश्मीर घाटी का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर बल, उत्तरी कमान प्रमुख ने कश्मीर घाटी का किया दौरा
Mon, 12 Aug 2019 11:42 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह
- फोटो : फाइल, एएनआई
उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। उत्तरी एवं दक्षिणी कश्मीर में तैनात इकाइयों का दौरा कर उन्होंने सभी मोर्चे पर की गई तैयारियों के बारे में जाना।
इस दौरान उन्होंने उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत पर फि र से जोर दिया। उन्होंने सभी सुरक्षा बलों के बीच शानदार तालमेल की भी तारीफ की।
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि वे उत्तरी एवं दक्षिणी कश्मीर में तैनात टुकड़ियों से मिले। उन्हें मौजूदा स्थिति के साथ ही हाल के आतंकवाद रोधी अभियानों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराई गई मानवीय सहायता के लिए सैनिकों की प्रशंसा की और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इकाइयों एवं टुकड़ियों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उनके साथ चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों भी मौजूद थे।