फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Normal life remains disrupted in Kashmir Valley

34 वें दिन भी कश्मीर घाटी में कर्फ्यू के कारण जनजीवन प्रभावित

Thu, 11 Aug 2016 03:46 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Thu, 11 Aug 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
Normal life remains disrupted in Kashmir Valley
श्रीनगर में लोगों से पूछताछ करता सुरक्षा बल का जवान - फोटो : PTI

कश्मीर घाटी में कुछ हिस्सों में कर्फ्यू  और बाकी के हिस्सों में लोगों के एक साथ जुटने पर पाबंदी के कारण यहां आज लगातार 34 वें दिन भी जन जीवन प्रभावित हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर और अनंतनाग के कुछ हिस्सों में अभी भी कर्फ्यू  लगा हुआ है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शहर और श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू  लगा हुआ है।'अधिकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पीपल्स लीग के पूर्व अध्यक्ष शेख अब्दुल अजीज की बरसी के मद्देनजर आज पांपोर में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। बाकी के कश्मीर में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर एहतियाती तौर पर चार या अधिक लोगों के एक साथ जुटने पर पाबंदी है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस हफ्ते की शुरूआत से ही कश्मीर में हालात में सुधार के संकेत मिल रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा लगाई गई पाबंदियों और अलगाववादी समर्थित हड़ताल के कारण घाटी में लगातार 34वें दिन भी जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलगाववादी समर्थित हड़ताल यहां कल तक जारी रहेगी। अलगाववादियों ने लोगों से कहा है कि वे आज अजीज की बरसी के मौके पर ‘शहीदों’ की कब्रों तक जाकर सामूहिक प्रार्थना करें। अजीज साल 2008 में मारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed