फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Normal life in Kashmir on friday

श्रीनगर में 19 हफ्ते बाद जामिया मस्जिद में पढ़ी गई नमाज

Fri, 25 Nov 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 25 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Normal life in Kashmir on friday
जामा मस्जिद में अता की गई नमाज - फोटो : PTI
श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा जुमा की नमाज पढ़ने दी गई। भारी संख्या में लोगों द्वारा शुक्रवार को जुमा की नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन

   
गौरतलब है कि 8 जुलाई को हिज्ब कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद भड़की हिंसा को ध्यान में रखते हुए लगातार 19  शुक्रवार जामिया मस्जिद को सील रखा गया था। मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को उनके नगीन स्थित घर में नजरबंद रखा गया और नमाज पढ़ाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


जुमा की नमाज संपन्न होने के बाद श्रीनगर के पुराने शहर के नोहट्टा, राजौरी कदल आदि इलाकों में हिंसक प्रदर्शन भी देखने को मिले। प्रदर्शन कर रहे युवकों ने अपने हाथ में पाकिस्तानी झंडे लिए हुए थे। इसके अलावा उनके हाथ में इस्लामिक स्टेट जेके और शरीयत या शहादत के बैनर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जैसे ही उनका जुलूस आगे बढ़ने लगे तो वहां तैनात सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए जिसके बाद हिंसक भिड़ंत शुरू हुई। प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर पथराव भी किया गया। यह घमासान काफी देर तक जारी रहा और करीब आधा दर्जन लोग इसमें घायल हुए जिसमें जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed