{"_id":"58f312d54f1c1b3f3b470380","slug":"normal-life-affected-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में कर्फ्यू जैसे हालात, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में कर्फ्यू जैसे हालात, आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में रविवार को कर्फ्यू जैसे हालातों के बीच आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बाटमालू इलाके में सुरक्षा के लिहाज से कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं साथ ही शहर के अन्य कई इलाकों में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
बाटमालू के साथ साथ श्रीनगर के डाउन टाउन के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हुर्रियत की ओर से बंद का आवाहन किया गया है इसके कारण घाटी के कई इलाकों में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। श्रीनगर के साथ साथ कश्मीर के अन्य जिलों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन