फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   none involved in isis flag waving linked with militancy: omar

उमर अब्दुल्ला ने ISIS पर दिया चौंकाने वाला बयान

Wed, 22 Oct 2014 12:52 AM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
none involved in isis flag waving linked with militancy: omar

पिछले दिनों कई बार कश्मीर में आईएसआईएस के झंडे लहराने की खबरें आईं थी। इन घटनाओं के बाद कहा जाने लगा था कि आईएसआईएस ने भारत में दस्तक दे दी है। अब इस मुद्दे पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पिछले दिनों आईएसआईएस के झंडे लहराने की जो घटनाएं सामने आई थी उन झंड़ा लहराने वाले व्यक्तियों में किसी का भी संबंध किसी भी आतंकवादी संगठन से नहीं है।

विज्ञापन


उमर ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में जांच की है। इस जांच में उन्हें झंड़ा लहराने वाले अधिकांश लोगों की पहचान कर ली है। इनमें से किसी का भी संबंध किसी भी आंतकी ग्रुप से नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएसआईएस का झंड़ा लहराने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सेना भी जताई थी इस मुद्दे पर च‌िंता

none involved in isis flag waving linked with militancy: omar

सेना ने भी पुराने शहर क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं द्वारा आईएसआईएस झंडे के लहराते पर चिंता जताई थी। उमर ने कहा, इन हालात में उन्होंने झंडा क्यों लहराया इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इससे पहले भी उमर ने कहा था कि रियासत में आईएसआईएस का झंडा लहराना कुछ मूर्खों की अफसोसजनक करतूत है, रियासत में आईएसआईएस का कोई दखल नहीं है।

उमर ने कहा, ये आपको समझना होगा कि अब तक घाटी में आईएसआईएस से जुड़ा कोई समूह या संगठन नहीं पाया गया है न ही ऐसी कोई खबर है। कुछ मुर्ख आईएसआईएस का झंडा लहरा दें इसका अर्थ ये नहीं है कि घाटी में आईएसआईएस मौजूद है। उमर ने कहा था कि मीड‌िया द्वारा इस मुद्दे को ब‌िना बात का तूल देना सही नहीं है, सरकार इस बारे में अपनी तरफ से हर संभव कोश‌िश करके सच का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed