अमरनाथ यात्रा से जुड़ा बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने शुरू हो रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर सैन्य कमांडर सुब्रत साहा ने कहा कि सेना ने दो महीनों तक चलने वाली यात्रा के लिए पर्यावरणीय सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से 'ऑपरेशन शिव' शुरू किया है। जीओसी ने कहा कि यात्रा की शुरूआत 2 जुलाई से हो रही है।
सेना पर्यावरणीय सुरक्षा मुहैया कराएगी ताकि चंदनवाड़ी और बालटाल दोनों मार्गों सहित यात्रा के मार्गों को सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि बल मेडिकल के साथ साथ संचार सहायता भी मुहैया कराएगा।
सुरक्षा तैयारियों के बारे में साहा ने कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हवाई निगरानी की जा रही है। साहा ने कहा कि हमने क्षेत्र को हवाई निगरानी के दायरे में रखा है और रोजाना उसका अध्ययन कर रहे हैं।
सोपोर इलाके में तहरीक-ए-तालिबान के पोस्टर
सेना की 15वीं कोर के कमांडर जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जहां तक लश्कर-ए-इस्लाम आतंकी संगठन की बात है, यह कम जाना पहचाना संगठन है। उन्होंने कहा कि घाटी में मोबाइल टावरों पर हमले करने के पीछे जिस आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम का हाथ माना जा रहा है।
वह संभवत: कोई बहुत छोटा और कम जाना पहचाना संगठन है, जिसको लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन इलाकों में वह सक्रिय है, वहां आतंक का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहा है। हाल में सोपोर इलाके में तहरीक-ए-तालिबान के पोस्टर सामने आने पर जीओसी ने कहा कि इस मामले को लेकर जांच जारी है।
उनका मानना है कि इस तरह के किसी भी संकेत को गंभीरता से लेना चाहिए और तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने तक इसकी जांच होनी चाहिए। साहा ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां नियंत्रण रेखा के पार से जारी आतंकवाद और तालिबान एवं आईएसआईएस जैसे अन्य संगठनों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।
एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी
उन्होंने कहा कि जहां तक नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवाद की बात है, तो ये सभी संगठन कहीं न कहीं जुड़े हुए हैं और कुछ बिंदुओं पर उनके सदस्यों के बीच आदान प्रदान होता है। उनके संपर्क सूत्र और असर हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।
कश्मीर घाटी से सटी नियंत्रण रेखा पर पिछले कई हफ्तों से जारी तनावपूर्ण स्थिति पर उन्होंने कहा कि आतंकियों द्वारा एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशें बढ़ गई हैं। एलओसी पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। साहा ने कहा कि सेना बार्डर पर चौकन्नी है।
दो जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पर कहा कि यात्रा को लेकर किसी प्रकार का विशेष इनपुट नहीं है, लेकिन सेना देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले तत्वों से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए है।
साहा ने कहा कि यात्रा को सुरक्षित रखने के लिए आपरेशन शिवा शुरू किया गया है। यह भी कहा कि यात्रा मार्गों को सुरक्षित रखने के लिए एरियल सर्विलांस रखी जाएगी। इनपुट्स और पिछले वर्षों के हालातों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।