{"_id":"67feb6b2821f63ced701ba98","slug":"no-street-lights-at-main-road-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122326-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं, शाम ढलते ही छा जाता अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं, शाम ढलते ही छा जाता अंधेरा
विज्ञापन
रियासी में बस अड्डे से पुलिस स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते पर छाया अंधेरा।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। बस अड्डे से खेल स्टेडियम की पीछे की तरफ से गुजर कर पुलिस स्टेशन, पेट्रोल पंप व कटड़ा को जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही यहां घुप अंधेरा छा जाता है।
इस रास्ते पर लगभग दो सौ मीटर रास्ते में एक भी स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट नहीं लगी है। स्थानीय निवासी गारू राम, रेहड़ी लगाने वाले जुगल किशोर,राम सिंह व केवल ने बताया कि बस अड्डे से जाने वाला यह रास्ता छोटा है। कई लोग दिन में भी इसी रास्ते का आने-जाने के किए इस्तेमाल करते है। टेंपो स्टैंड भी बिल्कुल इस रास्ते के खत्म होते ही सामने पड़ता है। शाम को जम्मू से आने वाले यात्री इसी रास्ते से घरों की तरफ जाते हैं।
अंधेरा होने के कारण डर का माहौल बना रहता है। विशेषकर महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं। इसी मार्ग पर जिला जेल भी स्थित है। इसके बावजूद मार्ग पर रोशनी का अभाव है। लोगों ने नगर परिषद से बस अड्डे से टेंपो स्टैंड तक स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की।