फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no separate housing clusters for ex army jawan: nirmal singh

पूर्व सैनिकों के लिए कश्मीर में अलग कालोनी का प्रस्ताव नहीं: डिप्टी सीएम

Thu, 20 Aug 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 20 Aug 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
no separate housing clusters for ex army jawan: nirmal singh

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि पूर्व सैनिकों के लिए अलग कालोनी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। आवास एवं शहरी विकास विभाग की भी जिम्मेदारी संभालने वाले डा. सिंह ने कहा कि उनकी जानकारी में कश्मीर में सैनिक कालोनी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन


यह मुद्दा केवल लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए उठाया गया है। बारामुला जिले के सलामाबाद में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जम्मू संभाग में पहले से सैनिक कालोनी है जहां राज्य के पूर्व सैनिक रहते हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कश्मीरी पंडितों की वापसी पर कहा कि वे इस मिट्टी के संतान हैं और उनकी वापसी होनी चाहिए। यदि उनके लिए कोई कालोनी बनती है तो उससे कोई समस्या नहीं होनी चाहिए क्योंकि वहां दूसरे समुदाय के लोग भी रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम, सिक्ख और बौद्ध सभी मिल-जुलकर रह सकते हैं। कश्मीरी पंडितों की वापसी को भी इसलिए मुद्दा बनाया जा रहा है ताकि यहां की शांति को बाधित किया जा सके और जनता को दिग्भ्रमित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed