फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   No role for any third party in Indo-Pak talks

भारत-पाक वार्ता में तीसरे पक्ष की गुंजाइश नहीं

Wed, 22 Jun 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 22 Jun 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
No role for any third party in Indo-Pak talks
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : File Photo
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-पाकिस्तान वार्ता में किसी तीसरे पक्ष की गुंजाइश को सिरे से खारिज किया।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा की विकास पर्व रैली में शामिल होने जम्मू पहुंची केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सभी मुद्दों पर न तो अलगाववादी और न ही किसी तीसरे पक्ष को शामिल करने की जगह है। जो भी मसले हैं, उन्हें द्विपक्षीय वार्ता से ही हल करने का प्रयास रहेगा। 

महंगाई के मुद्दे पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीतारमण ने माना कि देश में दालों की कमी है। हालांकि, कहा कि यह समस्या वैश्विक स्तर पर है। उन्होंने कहा कि दालों के आयात के लिए केंद्र सरकार म्यांमार और कनाडा जैसे देशों से वार्ता कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक सब्जियों का सवाल है तो इन दिनों सीजनल सब्जियों जैसे टमाटर के मूल्य में बढ़ोतरी देखी जा रही है। महंगाई पर आंकड़ों के मदद से यूपीए-दो सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि उस समय देश में महंगाई दर 10 फीसदी से ऊपर थी जो अब करीब पांच फीसदी तक आ चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

​उद्योगों में नई जान फूंकने को तैयार

No role for any third party in Indo-Pak talks
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोध‌ित करतीं निर्मला सीतारमण - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि ऐसे में महंगाई बढ़ी है, यह कहना ठीक नहीं है। केंद्र ने महंगाई पर नियंत्रण रखा है। बार्डर ट्रेड को बढ़ावा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला विदेश मंत्रालय से जुड़ा है।

 

वहीं, राहुल गांधी से परिवर्तन निदेशालय की पूछताछ और जीएसटी पर सुब्रह्मण्यम स्वामी के बयानों पर केंद्रीय मंत्री ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस अवसर पर मौजूद भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने पदोन्नति में आरक्षण पर कहा कि केंद्र ने भाजपा शासित राज्यों में आरक्षण को जारी रखा है।

सीतारमण ने कहा कि जम्मू में बीमार चल रहे उद्योगों में नई जान फूंकने के लिए वे राज्य सरकार खासतौर से मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगी। इसके अलावा वह हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं। जम्मू-कश्मीर में नई उद्योग नीति पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने यह कहकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इसे अब तक पढ़ा नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed